सपा बनाएगी प्रदेश को आदर्श राज्य: अखिलेश यादव

सपा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि केन्द्र सरकार जिस प्रकार देश को लूट रही है उसे प्रकार बहुजन समाज पार्टी की सरकार प्रदेश को लूट रही है। दोनों के बीच लूट की होड़ मची हुई है। श्री यादव फैजाबाद में अपने बयान में कहा कि दोनों ही सरकारों को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। मंत्री व अधिकारी अपने आर्थिक हितों को साधने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि मायावती सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधी जब भी जहां चाहें आपराधिक वारदात को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। कानून व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। पुलिस अपने आंकड़ों की जोड़तोड़ कर रही है। दलित महिलाओं पर अत्याचार रूक नहीं रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों पर घोटाले उजागर हो रहे है और उनके मंत्री जेल जा रहे हैं जिससे यह साफ हो गया है कि केन्द्र में जनता के पैसे को किस प्रकार लूटा गया।
प्रदेश की बसपा सरकार भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से पीछे नही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो पैसा गांवों के विकास में लगना चाहिए था वह पैसा राज्य सरकार मूर्तियों और स्मारकों पर खर्च कर रही है, जिसके कारण राज्य का विकास ठहर गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से छुटकारा चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications