भाजपा नेताओं के दलबदल की खबर बसपा की साजिश: शाही

उन्होंने कहा कि यह भाजपा की छवि को बिगाडऩे की साजिश है, जो कभी कामयाब नहीं होग। उन्होंने कहा कि बसपा के अधिकतर नेता हत्याओं में लिप्त हैं। बसपा को विधानसभा क्षेत्रों में जिताऊ उम्मीदवारों के लाले पड़ गये हैं इसलिए वह दूसरी पार्टी के विधायकों की छवि खराब करने पर तुली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी छह विधायक जिनका नाम समाचार पत्र में छपा है वे यहां मौजूद हैं।
सभी विधायक वर्षों से विधानसभा के सदस्य हैं। इस दौरान विधायकों की छवि बिगाडऩे के लिए जि मेदार समाचार पत्र के विरुद्ध आज विधायकों ने विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो विधायक न्यायालय में मानहानि का मुकदमा कर सकते हैं। यहां मौजूद सभी विधायकों ने भाजपा से अपनी निष्ठा व्यक्त की।
लखनऊ कैंट के विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि उनका परिवार पीढिय़ों से भाजपा में है। उनके पिता जी लखनऊ से भारतीय जनसंघ और भाजपा के अध्यक्ष रहे। वह लगातार चार बार से विधायक हैं। विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि वह जन्म से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। चार बार से पार्टी के विधायक हैं हमेशा पार्टी में रहे हैं और रहेंगे।
विधायक विद्या सागर ने कहा कि उनका भाजपा ही सब कुछ है और रहेगी और उनके शरीर का एक-एक कतरा भाजपा के लिए है। विधायक मोती ङ्क्षसह व सुखलाल व काशीराम ने भी उनकी छवि बिगाडऩे की कोशिश बताया। श्री शाही बसपा को चेतावनी दी कि ओछे हथकंडे अपनाने से बाज आये नहीं तो उसे गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ेगें।












Click it and Unblock the Notifications