हिमाचल प्रदेश: बस खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत, 15 लापता

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीसा से 30 लोगों को लेकर डलहौजी जा रही तेज रफ्तार बस चंबा जनपद में तीखी मोड़ पर अनयत्रित हो गई। बस के चालक ने बस को नियंत्रण में लाने के लिये काफी कोशिश की मगर वह असफल रहा। बस मोड़ के पास गहरी खाई में नदी में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है और अन्य 15 अभी लापता है।
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि अबतक सिर्फ 4 शवों को ही बाहर निकाला गया है बाकि के लिये प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कम से कम 15 लोगों के मौत हो जाने की सूचना है और 15 लोग नदी के तेज बहाव में बह गये हैं। लापता लोगों का अबतक कोई पता नहीं चल सका है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications