अन्ना की टीम से दिल्ली पुलिस ने मांगी दो दिन की मोहलत

Police seek 2 days’ time to decide on Anna’s fast
नई दिल्ली। ताकतवर लोकपाल बिल की लड़ाई लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली में कहां अनशन करेंगे? इसके बारे में दो दिन बाद फैसला होगा। क्योंकि दिल्ली पुलिस ने अन्ना की टीम से इसके लिए दो दिन की मोहल्लत मांगी हैं।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को आरटीआई एक्टविस्ट औऱ अन्ना टीम के साथी अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण और मनीष सिसोदिया पुलिस आयुक्त बीके गुप्ता से मिलने पहुंचे। केजरीवाल और भूषण ने कहा कि वह जंतर मंतर पर अनशन करने के लिए अड़े हुए नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को चार जगहों रामलीला मैदान, शहीद पार्क, वोट क्लब और राजघाट का विकल्प दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अनशन के लिए ऐसी जगह चाहिए जहां जाने में किसी को कोई तकलीफ न हो। मसलन वहां मेट्रो और बस से पहुंचा जा सके। दूसरी बात जो टीम अन्ना ने कही उसमें वह मांग की कि अनशन स्थल जंतर मंतर के चार किलोमीटर के दायरे में ही हो। इस पर दिल्ली पुलिस ने अन्ना की टीम से दो दिन की मोहल्लत मांगी।

आपको बता दें कि टीम अन्ना ने आमरण अनशन के लिए जंतर मंतर को चुना था पर दिल्ली पुलिस ने संसद सत्र चलने की वजह से वहां अनशन पर बैठने से मना कर दिया था। उसके बाद अन्ना की टीम पुलिस आयुक्त से मिली। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने अन्ना के अनशन के दौरान कानून व्यवस्था नहीं तोड़े जाने की प्रशंसा की।

सूत्र बता रहे है कि पुलिस ने अन्ना टीम से पूछा कि जनलोकपाल बिल के समर्थन में 16 अगस्त से दिल्ली में आमरण अनशन पर बैठने वाले हैं उसमें कितने लोग शामिल होंगे औऱ वह कितने दिनों तक चलेगा। इसपर अन्ना टीम कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। अब देखना है कि दिल्ली पुलिस दो दिन के बाद अन्ना के लिए कौन सी जगह मुहैया कराती है। वैसे माना जा रहा है कि रामलीला मैदान पर संभव है कि सहमति हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+