बीजेपी युवा मोर्चा पर पुलिसिया कार्रवाई

Police lathicharge on Bhartiya Janta Yuva Morcha
दिल्‍ली। दिल्‍ली में भ्रष्‍टाचार और कालाधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी युवा मोर्चा के कर्ताओं पर दिल्‍ली पुलिस ने पानी की तेज बौछारें छोड़ीं। इसके अलावा पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया। कार्यकर्ता संसद में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने इनको रोकने के लिए बैरेक लगाए थे। कार्यकर्ताओं ने बैरेक लांघकर संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश की थी। पहले पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी फिर जमकर लाठीचार्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आसूं गैस के गोले भी छोड़े।

बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस वालों पर पत्‍थरबाजी की जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए। आज ये कार्यकर्ता दोपहर लगभग 1 बजे से ही संसद के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर बाद लगभग 4 बजे के आस-पास इन लोगों ने संसद के भीतर घुसने की कोशिश की। ये कार्यकर्ता आज रामलीला मैदान से चलकर जंतर मंतर पहुंचे थे। इसके बाद ये लोक संसद की तरफ बढ़े।

गौरतलब है कि बीजेपी युवा मोर्चा ने यह रैली रामलीला मैदान से शुरू की थी। रैली जंतर मंतर से रणजीत सिंह मार्ग और टॉलस्टॉय मार्ग होते हुए जंतर मंतर पहुंचेगी। रैली के कारण कनॉट प्लेस , जवाहर लाल नेहरू मार्ग, तिलक मार्ग ,राजघाट, मंडी हाउस, दिल्ली गेट , आसफ अली रोड , नेताजी सुभाष मार्ग , बहादुर शाह जफरमार्ग , आईटीओ , मथुरा रोड , बाराखंभा रोड , ससंद मार्ग , सिकंदरा रोड , अशोका रोड ,फिरोजशाह रोड , मिंटो रोड , दीन दयाल उपाध्याय मार्ग , रणजीत सिंह मार्ग , कस्तूरबा गांधीमार्ग और जनपथ समेत कई इलाकों में जाम लगा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+