मायानगरी मुंबई में गरजे अन्‍ना हजारे

Anna Hazare roars in Mumbai
मुंबई। लोकपाल बिल पर समर्थन जुटाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे मंगलवार को मुंबई पहुंचे। भ्रष्‍टाचार से परेशान मुंबई वालों ने भी अन्‍ना हजारे का जमकर समर्थन‍ किया। यहां अन्‍ना हजारे ने रैली में भी हिस्‍सा लिया। इस मौके पर मुंबई में स्‍कूटर और पैदल रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि लोकपाल बिल पर सरकार को चुनौती देने के लिए उन्‍हें जनता को साथ्‍ा चाहिए जो उन्‍हें मिल रहा है।

अन्‍ना हजारे ने कहा कि सरकार ने अपना लोकपाल बिल केबिनेट में पास कराकर जनता को धोखा दिया है। इसे हरगिज पास नहीं होने दिया जाएगा। उन्‍होंने इसके लिए 16 अगस्‍त से अपने अनशन की बात भी दोहराई। अन्‍ना हजारे ने कहा कि सरकार अनशन से पहले ही घबराई हुई है इसी वजह से उन्‍हें अनशन करने की अनु‍मति नहीं दी जा रही है।

गौरतलब है कि सरकारी लोकपाल बिल को केबिनेट में मंजूरी मिल जाने के बाद अन्‍ना हजारे ने 16 अगस्‍त से जंतर मंतर पर अनशन करने की बात कही थी। इसके बाद‍ दिल्‍ली प‍ुलिस ने उन्‍हें यहां अनशन करने की अनुमति नहीं दी थी। अब ऐसी उम्‍मीद है कि अन्‍ना हजारे रामलीला मैदान पर अनशन कर सकते हैं। हालांकि केबिनेट की मंजूरी के बाद सरकारी लोकपाल बिल को संसद में भी पेश कर दिया गया है।

अन्‍ना हजारे ने कहा कि भ्रष्‍टाचार को मिटाने के लिए मजबूत लोकपाल बिल की जरूरत है। मुंबई की जनता ने भी अन्‍ना हजारे के लोकपाल बिल को ही मंजूरी दी है जिसमें उन्‍होंने प्रधानमंत्री और न्‍यायपालिका को इसके अंतर्गत लाने की बात कही है। अब देखना है कि अन्‍ना हजारे देश भर से जनता का समर्थन जुटाकर लोकपाल बिल में बदलाव लाने के लिए सरकार पर कितना दबाव बना पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+