यूपी: सिपाही से दारोगा बनने की दौड़ में फिर दो सिपहियों की मौत

मालूम हो कि दौड़ के दौरान घनश्याम की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य सिपाही घनश्याम को फौरन वैन में लाद कर अस्पताल ले जाने लगे मगर वैन में उचित व्यवस्था न होने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को लखनऊ पुलिस लाइन लाया गया जहां उसे सलामी दी गई। सलामी के बाद घनश्याम के शव को गारद के साथ गृह जनपद अंबेडकर नगर रवाना कर दिया गया।
वहीं वाराणसी के चौबेपुर निवासी हेड कांस्टेबल हरीराम यादव 2 अगस्त को दौड़ में हिस्सा लेने के दौरान बीमार हो गए थे। उन्हें पहले सीतापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ भेज दिया गया था। घर वालों ने उन्हें गोमतीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मालूम हो कि 19 जुलाई से पुलिस प्रमोशन के लिये शुरु हुए शारीरिक परीक्षा में अबतक 6 सिपाहियों की मौत हो गई है जबकि 370 से अधिक कांस्टेबिल बीमार हैं।












Click it and Unblock the Notifications