सदानंद गौड़ा आज संभालेंगे कर्नाटक की गद्दी, बीजेपी में फूट

अवैध खनन पर लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट के बाद से ही कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक चल रही है। पहले बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी हाईकमान के कुर्सी छोड़ने के फरमान को न मानते हुए अपने मनमुताबिक तारीख पर गद्दी छोड़ी थी। इसके बाद वे अपने नजदीकी सदानंद गौड़ा को मुख्यमंत्री बनाने की शर्त रखी थी। बीजेपी हाईकामन ने पार्टी को फूट से बचाने के लिए सीधे तौर पर गौड़ा को मुख्यमंत्री नहीं नियुक्त किया बल्कि इसके लिए गुप्त मतदान कराया गया था। जिसमें येदियुरप्पा के पसंदीदा गौड़ा ही मुख्यमंत्री चुने गए।
इस सबके बाद भी राज्य में बीजेपी में फूट पड़ती हुई नजर आ रही है। पूरे दक्षिण में कर्नाटक ही एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी की राज्य में सरकार है। इसके अलावा येदियुरप्पा ही ऐसे नेता हैं जिनकी यहां जमीनी स्तर पर पकड़ है। इसलिए पार्टी हाईकमान ने उनके आगे घुटने टेकते हुए गौड़ा को ही मुख्यमंत्री बनाने का तरीका खोज निकाला। इन सारे प्रकरणों से इतना तो साफ हो ही गया कि राज्य सरकार पर पार्टी हाईकमान का नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का नियंत्रण है।












Click it and Unblock the Notifications