हर नागपंचमी पर अपने पति लक्ष्‍मण से लिपट जाती है नागिन

मथुरा। यह बात जानकर आपको आश्‍चर्य होगा कि एक नागिन ऐसी है जो हर नागपंचमी के दिन अपने पूर्व जन्‍म के पति से मिलने आती है। वह अपना पूरा वक्‍त अपने पति के गले से लिपट कर बिताती है और फिर अगले दिन पता नहीं कहां गायब हो जाती है। बात सुनने में अजीब जरुर लगे मगर यह सच है। उत्‍तर प्रदेश के मथुरा जिले के अगरयाल गांव में हर साल एक नागिन अपने पूर्व जन्‍म के पति से मिलने के लिये आती है। व‍ह पीछले 9 सालों से हर नागपंचमी पर मिलने आती है। गांव वालों की मानें तो आज नागपंचमी है और वह अपने पति के पास गई है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला को पिछले कुछ दिनों से अजीब-अजीब सपने आ रहे थे। वह सपने में अक्‍सर देखा करती थी कि उसके चारों तरफ सिर्फ नाग ही नाग हैं। बुधवार को वह सपने से काफी डर गई और सीधे गांव के उस मंदिर जा पहुंची जहां नाग पंचमी से एक दिन पूर्व नागिन आती है। महिला की मानें तो मंदिर की परिक्रमा करने के बाद जब उसने मंदिर का दरवाजा खोला तो उसने देखा कि वहां एक नागिन बैठी है।

नागिन दरवाजा खुलते ही वहां से सरक गई और पास ही स्थित लक्ष्‍मण नामक युवक के घर में घुस गई। महिला ने बताया कि उसके बाद जो कुछ भी उसने देखा वह बिल्‍कुल चौका देने वाला था। नागिन लक्ष्‍मण के गले से लिपट गई और बिल्‍कुल एक महिला की तरह लक्ष्‍मण को प्‍यार करने लगी। प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो नागिन अभी भी लक्ष्‍मण के गले में लिपटी हुई है। यह बात जैसे ही लोगों तक पहुंची लोगों की सैलाब गांव की तरफ बढ़ने लगा।

लक्ष्‍मण के परिजनों की मानें तो जब लक्ष्‍मण महज 7 माह का था तो एक नागिन उसके सीने पर आकर बैठी थी मगर उसने लक्ष्‍मण को काटा नहीं था। परिजनों ने बताया कि जैसे ही लक्ष्‍मण की शादी गांव के ही गंगा नामक युवती से हुई तो उसके बाद नागिन ने उसे डसना शुरु कर दिया। तांत्रिकों से इलाज करवाने के बाद लक्ष्‍मण की जान तो बच गई मगर नागिन ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से नागिन उसे 7 बार डंसा है।

लक्ष्मण को सपने में नागिन दिखाई देने लगी तो उसके परिवार वालों ने उसका इलाज तांत्रिकों से कराना शुरू किया। ढाका बजवाई गई तो नागिन ने बताया कि वह लक्ष्‍मण की पूर्व जन्‍म की पत्‍नी है। नागिन ने कहा कि वह लक्ष्‍मण के पास हमेशा रहना चाहती है इसलिये गांव में एक मंदिर बनवाया जाये। उसने यह भी कहा कि वह अबसे हर नागपंचमी को लक्ष्‍मण से मिलने आया करेगी। आपको बताते चलें कि पिछले आठ साल से वह नागपंचमी के एक दिन पहले आती है और लक्ष्मण से लिपटकर रहती है व नागपंचमी के अगले दिन चली जाती है। इसी घटना की आज भी पुनरावृत्ति हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+