1 अगस्‍त को 18 लाख ने की मेट्रो की सवारी

Metro ridership crosses 18-lakhs mark on August 1
दिल्ली। दिल्ली की गर्मी ने सभी को परेशान कर रखा है पर इस उमस भरी गर्मी ने यदि किसी को फायदा पहुंचाया है तो वह है दिल्ली मेट्रो। दिल्ली मेट्रो ने इस दौरान पैसेंजर को ढोने के अपने सभी पुराने रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मेट्रो में रोजाना सफर करने वालों की संख्या में डेढ़ लाख की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो में 1 अगस्त को 18,30,944 पैसेंजरों ने सफर किया। 2002 में मेट्रो की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जबकि किसी एक ही दिन में पैसेंजरों ने इतनी बड़ी तादाद में सफर किया। इससे पहले 25 जुलाई को मेट्रो में 17,71,668 पैसेंजरों ने सफर किया था और यह उस वक्त यह नया रेकॉर्ड था। मेट्रो का यह भी कहना है कि इस साल मई तक वीकडेज में रोजाना 15.5 लाख पैसेंजर रोजाना सफर करते थे लेकिन अब यह आंकड़ा 17 लाख तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि गर्मी बढ़ने के साथ पैसंेजर तेजी से मेट्रो में शिफ्ट हुए हैं।

सोमवार को सबसे ज्यादा 7 लाख से ज्यादा पैसेंजरों ने द्वारका लाइन पर सफर किया। इस पर 7,33,715 पैसेंजरों ने सफर किया जबकि जहांगीरपुरी लाइन पर 6,44,115 और रिठाला लाइन पर 2,98,000 पैसेंजरों ने सफर किया। जिन स्टेशनों पर बड़ी संख्या में पैसेंजर बढ़े, उनमें बाराखंबा रोड, मंडी हाउस, राजेंद्र प्लेस, मोहन एस्टेट, नोएडा सेक्टर-16, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, डीयू, उद्योग भवन, तीस हजारी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+