दोस्त का कर्ज उतारने के लिए बन गया चोर

पुलिस को तड़के सूचना मिली कि नांग्लराय स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कोई चोरी करने का प्रयास कर रहा है। बैंक का दरवाजा बाहर से बंद था और कहीं से अंदर जाने का रास्ता नहीं था। अधिकारियों के आने पर बैंक का मुख्य दरवाजा खोला गया, लेकिन अंदर कोई नहीं मिला। पुलिस ने पाया कि कई जगह छत की फाल्स सिलिंग टूटी हुई है। उसमें पुलिस को शिवदत्त मिला। शिवदत्त ने बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में कास्मेटिक सामान बेचता है।
कुछ दिन पहले उसने अखबार में एक विज्ञापन देखा था। जिसमें एक निजी बैंक से जल्द लोन देने की बात लिखी थी। उस पर दिए गए नंबर से संपर्क किया तो उसने उसके बैंक खाते में साढ़े तेरह हजार रुपये भेजने को कहा। इसके बाद से उस नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया। यह रकम उसने अपने दोस्त से लिए थे। दोस्त के पैसे वापस मांगने पर उसने बैंक में चोरी करने का फैसला किया। वह एक अलमारी तोड़ने में कामयाब रहा । लेकिन उसमें पैसा नहीं था, सिर्फ कागजात थे। निराश हो कर उसने 30 चेक बुक रख लिए।












Click it and Unblock the Notifications