माया का नया टोटका, सीएम आवास छोड़ लौटीं पुराने घर

आपको बताते चलें कि 13 माल एवन्यू स्थित बंगला मायावती को बतौर पूर्व मुख्यमंत्री मिला हुआ है। सूत्रों की मानें तो यह भी बात सामने आ रही है कि माया ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा नहीं है वह यहां आती जाती रहेंगी। मगर रहने के लिये अब वह पूर्व मुख्यमंत्री वाला बंगला ही इस्तमाल करेंगी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस तरह की शिफ्टिंग की गई है। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री ने 2003 में अंबेडर पार्क परिवर्तन रैली में पद से इस्तीफा दे दिया था। 13 मई 2007 को जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने के बाद ये पहला मौका है जब बीएसपी सुप्रीमो अपने पूर्व मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो गई हैं।
अब ऐसे में राजनीतिक गलियारों की मानें तो उनका कहना है कि मायावती के दिमाग में कुछ चल रहा है। लोगों ने तो यह भी कयास लगाना शुरु कर दिया है कि 5 अगस्त से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र में वो कुछ ऐसा भी कर सकती है जिसका किसी को अंदेशा तक न हो। ऐसे में खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव में अब महज एक साल का वक्त बचा है और कहा जाता है कि माल एवन्यू स्थित मायावती का 13 नम्बर का बंगला हमेशा से शुभ रहा है। मायावती ने कई अहम राजनीतिक फैसले इसी बंगले से लिये हैं और वह काफी कारगर भी साबित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications