दिल्‍ली: गोली मार डेयरी मालिक से 16 लाख लूटे

Delhi: Miscreants robbed over Rs 16 lakh from dairy owner
दिल्ली। रानीबाग में तीन बदमाशों ने डेयरी मालिक प्रदीप सिंह को गोली मार कर उससे करीब सोलह लाख बाइस हजार रुपये लूट लिए। प्रदीप इन रुपयों को बैंक में जमा करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाने की आपातकाल विशेष वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक से भाग रहे सोनीपत के रहनेवाले बदमाश विष्णु को दबोचकर नकदी बरामद कर ली, जबकि दो अन्य बदमाश भाग निकले।

प्रदीप सिंह की रानी बाग के ऋषि नगर में दूध की डेयरी है। सोमवार दोपहर वह सैनिक विहार स्थित पीएनबी बैंक में सोलह लाख बाइस हजार रुपये जमा करने स्कूटर से जा रहा था। जैसे ही वह केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे। विष्णु ने कट्टा दिखाकर उसे स्कूटर रोकने को कहा। इसी दौरान उसके दो अन्य सहयोगी पहुंच गए। तीनों ने उससे बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन प्रदीप उन बदमाशों से उलझ गए। तभी विष्णु ने गोली चला दी।

इसके बाद बैग छीन कर सैनिक विहार की ओर भागने लगे। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाने में मौजूद आपातकाल विशेष वाहन ने बदमाशों के भागने वाले सड़क पर उनका पीछा किया। उन लोगों ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रुकने के लिए कहा। लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूर बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछा कर रहे पुलिस टीम ने विष्णु को रुपये के बैग समेत दबोच लिया, जबकि दो अन्य बदमाश बाइक उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

उधर हरि नगर में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे एक कारोबारी से 15 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश उससे एक अन्य बैग भी छीनकर ले गये हैं जिसमें चेक बुक व अन्य कागजात थे। बदमाशों ने व्यवसायी की पिटाई भी की। व्यवसायी के परिजनों ने पुराने ड्राइवर पर शक जताया है। जिसे एक सप्ताह पूर्व ही काम से निकाला था। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय नरेश गुप्ता सी ब्लॉक हरिनगर में रहते हैं। उनका चिप्स का व्यवसाय है। उनका मायापुरी में कार्यालय है।

सोमवार की सुबह वह जैन कार से रुपये जमा करवाने के लिए मायापुरी स्थित बैंक जा रहे थे। तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने घर से कुछ दूरी पर ही उन्हें रोक लिया। इसके बाद नरेश को कार से नीचे उतारा और उसमें रखे दो बैग उठाने लगे। जब नरेश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+