गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर अभी नहीं लगेगा टोल टैक्स

फिलहाल पाली क्रशर जोन पर पहला टोल प्लाजा बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। टोल पर लोगों के निए इमरजैंसी अस्पताल व आधुनिक टॉयलेट की भी व्यवस्था होंगी। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि निर्माण पूरा होने के बाद पहले सरकार की ओर से टोल दरें तय होंगी, उसके बाद इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी होंगे। इससे पहले लोगों से टोल नहीं वसूला जायेगा।
पाली क्रशर जो, मांगर, पाली गांव व हरचंदपुर में टोल प्लाजा तैयार किये जा रहे हैं इसके अलावा पाली-भाखरी, पाली सूरजकुंड, सोहना-बल्लभगढ़, सूरजकुंड-बडख़ल व मांगर महरौली मार्ग का भी उद्धार किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications