किसानों के साथ धोखा है भूमि अधिग्रहण नीति - चौटाला

चौटाला रविवार को कुरुक्षेत्र में प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक में बोल रहे थे। इसमें प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, प्रधान महासचिव डा. अजय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला, सांसद रणबीर प्रजापत के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के राज्य व जिला संयोजकों ने भी हिस्सा लिया।
हिसार लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को इनेलो प्रत्याशी घोषित करने के लिए अधिकृत भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था में हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार बुजुर्गो को समय पर पेंशन न देकर बेवजह परेशान कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications