दिल्ली: 2 दिन में एटीएम से 1 करोड़ उड़ाए

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, बैंक के मंगोलपुरी में पुष्पांजलि एंक्लेव स्थित एटीएम में कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने बैंक को फोन कर बताया कि यहां एटीएम मशीन खराब है। बैंक कर्मी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम मशीन पर यह लिखकर चिपका दिया गया था वह खराब है। जबकि मशीन सही थी और उससे लाखों रुपये गायब थे। गार्ड ने बैंक कर्मियों को बताया कि साइंटिफिक सिक्योरिटी मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत दीपक राणा एटीएम पर आया था।
बैंक ने इसी कंपनी को एटीएम में रुपये डालने का काम बैंक ने सौंप रखा था। कोटक महिंद्रा बैंक की मंगोलपुरी, रानी बाग, वेस्ट एंक्लेव, राजौरी गार्डन सहित करीब 14 एटीएम मशीन लगी हैं। सभी एटीएम मशीनों में रुपये डालने का काम दीपक राणा और उसके एक अन्य दोस्त प्रदीप को सौंपा गया था। इन सभी 14 एटीएम में संडे को पैसा खत्म होने का अलार्म बजा तो बैंक के अधिकारी सकते में पड़ गए थे। इसके बाद जांच की गई तो हकीकत का पता चला।
पूछताछ में पता चला कि दीपक ने प्रदीप से उसका पासवर्ड पूछकर एटीएम से रुपये निकाल लिए। दरअसल, एटीएम में रुपये डालने के लिए दो लोगों को पासवर्ड जारी किए जाते हैं और दोनों के अलग-अलग पासवर्ड डालने पर ही एटीएम में रुपये डाले जा सकते हैं या निकाले जा सकते हैं। धोखे से दीपक ने प्रदीप से उसका पासवर्ड पूछ लिया था। पुलिस आरोपी दीपक राणा की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications