हिम्मत है तो मुलायम को यूपी में जिता कर दिखाएं बच्चन : अमर सिंह

जनता को संबोधित करते हुए अमर सिहं ने कहा कि वो यहां पर किसी के ऊपर आरोप लगाने नहीं आये हैं बल्कि अपना दर्द सुनाने आये हैं। अमर सिंह ने कहा कि आज मेरा नाम कैश वॉर वोट के लिए उछाला जा रहा है लेकिन मैंनें कुछ नहीं किया है। उन्होंने नाम ना लेते हुए कहा कि कुछ लोग उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे थे।
पहली बार अमर सिंह ने बच्चन परिवार पर निशाना साधा। हमेशा बिग बी को अपना बड़ा भाई कहने वाले अमर सिंह ने कहा कि बच्चन परिवार दोगुला है। उन्होंने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जया बच्चन को राजनीति की एबीसीडी उन्होंने सिखायी है।
लेकिन वो ही जया बच्चन ने उनके बुरे समय में उनका साथ छोड़ दिया और तो और उन्होंने उनकी साथी जयाप्रदा को भी अपनी ओर मिलाने की कोशिश भी की है। अमर सिंह ने कहा कि मैं खुले तौर पर अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार को खुली चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो वो मुलायम को अपने दम पर यूपी में जीता कर दिखाये।












Click it and Unblock the Notifications