पंजाब में विधुत परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण्ा का किसानो ने किया विरोध

यह मामला है पंजाब के मन्से जिले का जहां किसानों ने सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण किये जाने का खुलकर विरोध किया हैं। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन काफी अव्छी और उपजाउ है, और सरकार जो मुआवजा दे रही है। हम उस मुआवजे में अपनी जमीने देने को तैयार नहीं है। किसानो ने सरकार पर यहां तक आरोप लगाया है कि उन्होने अपनी जमीने अपनी मर्जी से खाली नहीं की है।
इसके लिए किसानों को सरकार द्वारा मजबूर किया गया है। वहीं सरकार कुछ अलग ही राग अलाप रही है। सकरार का कहना है कि किसानों को बिलकुल ठिक और उनकी सहमती के अनुसार मुआवजा दिया गया है। सरकार का कहना है कि किसानों को बाजार के भाव के अनुसार ही मुआवजा दिया गया है। आपकों बतां दें कि सरकार ने बताया था कि इस प्लांट के लिए सभी किसान तैयार अपनी जमीन देनें को तैयार हो गये है।
लेकिन अब मामला उल्टा होता नजर आ रहा है। अपनी जमीन को न देने के लिए विरोध प्रर्दशन कर रहे अब तक 400 किसानों की गिरफ्तारी भी की गयी थी। यह प्रर्दशन और विरोध पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। देखना यह है कि पंजाब में यह भूमि अधिग्रहण मामला कितना तूल पकड़ता है या फिर सरकार किसानों को मनाने के लिए क्या तरीके अपनाती है












Click it and Unblock the Notifications