मुफ्त में नाश्‍ते की शर्त जितने के लिये कर दी गर्लफ्रेंड की हत्‍या

Boy kills ex-girlfriend in return for breakfast
ब्रिटेन। ब्रिटेन के एक छात्र ने महत नाश्‍ते कर शर्त जीतने के लिये अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्‍या कर दी। मामला एक साल पुराना है जो अब खुलासे के बाद प्रकाश में आया है। इस जघन्‍य अपराध ने पूरे शहर के साथ ही साथ फैसला सुनाने वाले जज को भी इस कदर हिला कर रख दिया कि फैसला सुनाने के समय जज ने उस नाबालिग का नाम भी सार्वजनिक कर दिया। मालूम हो कि नाबालिग अपराधी का नाम कोर्ट द्वारा सार्वजनिक नहीं किया जाता है।

मगर जज ने कहा कि इस अपराध के स्‍तर को देखते हुए नाम का खुलासा करना सार्वजनिक हित में होगा। न्यायाधीश ने हालांकि उसकी सजा बाद में तय करने को कहा है लेकिन संकेत दिया कि उसे अनिश्चितकाल की सजा दी जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि 16 साल के जोशुआ डेवीज ने एक साल पहले अपनी गर्लफ्रेंड 15 वर्षीरू रेबेका आइलवार्ड को एक वीरान जंगल में ले गया और उसने उसके सिर पर पत्‍थर से कई वार किये। चोट लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई उसके बाद जोशुआ ने उसे पहाड़ से नीचे फेंक दिया।

हुआ कुछ ऐसा कि जोशुआ अपने दोस्‍त से मोबाइल टेक्‍स्‍ट के जरिये बात कर रहा था। बात ही बात में एक बात ऐसी आ गई कि जोशुआ ने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का खून कर सकता है। उसके फ्रेंड ने प्रतिउत्‍तर में इस बात को मजाक बताया। इतने में दोनों में शर्त लग गई और जोशुआ ने कहा कि अगर मैं अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दूं तो वह उसे क्‍या देगा?

जोशुआ के दोस्‍त को लगा कि यह एक फिजूल भरा सवाल है और उसने जबाब में मैसेज भेजा कि अगर वह ऐसा करेगा तो वह उसे अगले दिन के सुबह का नाश्‍ता अपने पैसों से कराएगा। बस क्‍या था मुफ्त में नाश्‍ता करने की ललक जोशुआ को इस कदर हुई कि उसने रेबेका की हत्‍या कर दी।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+