मायावती के जमीन घोटाले की सीबीआई जांच हो: भाजपा

भाजपा ने यमुना एक्सप्रेस हाउसिंग योजना में पोन्टी चढ्ढा की क पनी वेव इन्फ्राटेक को 45000 एकड़ जमीन आवंटित करने का आरोप लगाया है। भाजपा सचिव किरीट सोमैया ने मायावती के जमीन घोटाले की सरकार बताते हुए कहा कि मायावती ने यमुना एक्सप्रेस हाउसिंग योजना में 28500 करोड़ और नोएडा एक्सटेन्शन फार्म हाउस में 1400 करोड़ रुपये का घोटाला किया।
उन्होंने इस पर आपत्ति जतायी कि बहुचर्चित उद्योगपति मॉन्टी चढ्ढा की कंपनी वेव इन्फ्राटेक को 4500 एकड़ जमीन का आवंटन किस आधार पर किया गया है। भाजपा सचिव ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे योजना में नोएडा की छह हजार एकड़ जमीन मनमाने ढंग से कुछ चुनिन्दा बिल्डरों को आवंटित कर दी गयी। नोएडा एक्सटेंशन फार्म हाउस योजना में गरीब किसानों की जमीन लेकर उसमें स्वीमिंग पुल बनवाये गये।
सोमैया ने कहा कि इन दोनों कथित घोटालों की जांच सीबीआई से कराने के साथ ही इसका आडिट महालेखाकार सीएजी से कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोएडा एक्सटेंशन फार्म हाउस योजना में राज्य सरकार ने जनहित की आड़ में जबरन किसानों की जमीन ले ली। किसानों को इसका सही भुगतान भी नहीं किया गया। यमुना एक्सप्रेस हाउसिंग योजना में व्यापक पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में छह हजार एकड जमीन किसानों से लेकर पसंदीदा बिल्डरों को दे दी गयी है।
श्री सोमैया ने दावा किया कि यमुना एक्सप्रेस हाउसिंग योजना में किसानों को मात्र साठ रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से मुआवजा दिया गया जबकि इसे बीस हजार प्रतिवर्गमीटर की दर से बेचा गया। उन्होंने कहा कि तीस हजार करोड़ की जमीन को किसानों से मात्र 1500 करोड़ रुपये में लिया गया अर्थात इसमें 28500 रुपये का घोटाला किया गया।
सोमैया ने कहा कि इस योजना में राज्य सरकार सबसे ज्यादा मेहरबान पोन्टी चढ्ढा की क पनी वेव इन्फ्राटेक पर रही। पोन्टी चढ्ढा को कई अन्य योजनाओं में भी लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इन आवंटन को रद्द कर किसानों को जमीन वापस की जानी चाहिए और दोषियों को सजा तथा जुर्माने का दोहरा दण्ड दिया जाना चाहिए। सरकार के इस जमीन घोटाले से पहे इससे पहले भाजपा ने दो लाख 54 हजार करोड़ रुपये के एक सौ घोटाला करने का आरोप मायावती सरकार पर लगाया था। पढ़ें- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें।












Click it and Unblock the Notifications