लालू को तो बक-बक करने की आदत है: नीतीश कुमार

मालूम हो कि आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने गुरुवार को नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। लालू ने नीतीश सरकार के हर मोर्चे को धता बताया था और प्रण लिया था कि अब वह नीतीश कुमार की एक-एक पोल खोल कर रहेंगे। लालू प्रसाद ने कहा था कि बिहार की जनता अब नीतीश कुमार से छुटकारा पाना चाहती है क्योकि अब वह सूबे में जारी घपलों और घोटालों को जान चुकी है।
वहीं इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद सक्रिय हो गए हैं, तो अच्छा है। वह हमारे खिलाफ बोलते रहे तो लोगों को उनके 15 वर्ष के जंगलराज की याद आती रहेगी। श्री मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार से लालू प्रसाद ने सबक नहीं लिया है। हार के बाद वह बार बार नीतीश कुमार पर इवीएम 'मैनेज" करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्हें सद्बुद्धि मिले।












Click it and Unblock the Notifications