उत्तर प्रदेश: समधी का अपहरण कर की हत्या

पुलिस के अनुसार हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के सलेमपुर में रहने वाले देवेन्द्र की दो बेटियों माधुरी व गीता का विवाह उसी गांव के गिरिराज के परिवार में हुआ था। विवाह के उपरान्त ससुराल वाले बहुओं को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने देवेन्द्र की बेटियों को मार पीटकर घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद बेटियों ने मायके जाकर देवन्द्र को सारी बात बतायी। इस पर देवेन्द्र व गिरिराज के परिवार के बीच काफी झगड़ा हुआ। देवेन्द्र ने पुलिस में दहेज उत्पीडऩ का मामला भी दर्ज करा दिया। पुलिस ने
;;विवाहिताओं की चोटों का डाक्टरी परीक्षण कराया तो पता चला कि वास्तव में ससुराल वालों द्वारा अपनी बहुओं को मारा पीटा गया है। मामला न्यायालय में जाने के बाद समय लगता देख गुस्साए देवेन्द्र ने देर रात गिरिराज के घर धावा बोल दिया। गिरिराज को घर के बाहर सोता देख देवेन्द्र ने पांच साथियों के साथ मिलकर उसे उठाया और कार में डालकर भाग निकला। घटना की जानकारी जब गिरिराज के परिजनों को हुई तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
;पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नाके बंदी की तो पता चला कि अपहरणकर्ताओं की कार गांव से कुछ ही दूर निकली है। पुलिस ने कार का पीछा करना शुरु कर दिया। पुलिस को पीछे आता देख अपहरणकर्ताओं ने गिरिराज को गोली मार दी। थाना टूण्डला अन्तर्गत बगई गांव में गिरिराज का शव फेंककर हत्यारे भागने लगे लेकिन वह अधिक दूर नहीं भाग सके पुलिस ने कार को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications