उत्तर प्रदेश: जिस्मफरोशी के आरोप में चार महिलाओं को पीटा

मथुरा के वन्दावन रोड स्थित राधेष्याम कालोनी में चार महिलाएं अपने घर में रहती थीं। महिलाओं के घरों में अनजान पुरूषों का आना जाना लगा रहता था। लोगों को शक था कि मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इस लेकर लोगों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी थी लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी। पुलिस के इस रूख से नाराज लोगों ने बुधवार को उपरोक्त मकान पर धावा बोल दिया।
पहले तो लोगों ने महिलाओं को जमकर पीटा उसके बाद उनके कपडे़ फाड़ दिए काफी देरतक चले हंगामें की सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस महिलाओं को बचाने मौक पर पहुंच गयी। पुलिस दल को देखते ही लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग करने का प्रयास किया तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस के दो वाहनों को आग लगा दी जबकि जीप का शीशा भी तोड़ दिया।
घटना की जानकारी जब पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ पीएसी की एक बटालियन लगा दी गयी है। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है। लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों से बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार का धंधा हो रहा था लेकिन षिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिससे यह घटना हुई।












Click it and Unblock the Notifications