दिल्ली: बदमाशों ने झपटे कुंडल, सदमे में महिला बेहोश

Delhi: Woman faint after punks snatch earring
दिल्ली। नंदनगरी में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कानों से कुंडल झपट लिया। 45 साल की वीरमती सदमे में बेहोश हो गई। हालांकि कान से निकल रहा था, लेकिन वह बुरी तरह आहत हो गई थी। पास से गुजर रहे कांवड़ियों ने पीड़िता की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं न्यू अशोक नगर इलाके में बुजुर्ग महिला को धक्का देकर चेन झपट ली। पुलिस दोनों ही मामलों में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

नंदनगरी में वीरमती परिवार के साथ 1/1173, गली नंबर-29 हर्ष विहार में रहती हैं। मंगलवार को वीरमती अपनी बहू किरण और पड़ोसी बबीता के साथ रिक्शा से जीटीबी अस्पताल आ रही थी। इस बीच गगन सिनेमा पार करने के बाद तीनों सुंदर नगरी पहुंचे। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने वीरमती के कानों से कुंडल झपट लिया। वीरमती के कानों खून बहने लगा और वह बेहोश हो गई। पास से कावंड़ लेकर जा रहे लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

अन्य मामले में बदमाशों ने न्यू अशोक नगर इलाके में राधा (58) नामक बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपट ली। पीड़िता परिवार के साथ 75 जी, पॉकेट, ए-3, मयूर विहार फेज-थ्री में रहती हैं। मंगलवार दोपहर को वह अपने बेटे के घर से वापस लौट रही थी। इस बीच मुरारी अपार्टमेंट के सामने बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर चेन झपट ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+