दिल्ली: व्यापारी के घर से 30 लाख के जेवरात चोरी

देर रात उनकी पत्नी घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ पाया और पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। जांच के दौरान सतीश ने बताया कि अलमारी के लॉकर में करीब तीस लाख के जेवरात गायब हैं। सतीश ने बताया कि जेवरात काफी पुराने जेवरात थे। जिसे उन्होंने घर में ही रखा था। चौंकाने वाली बात यह है कि सतीश जिस मकान में बतौर किराएदार है। वह रक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी का है और यहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता रहती है। बावजूद चोरी होने से स्थानीय लोग सकते में है। पुलिस को शक है इस वारदात में व्यापारी का कोई करीबी शामिल हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications