सरकार के लोकपाल बिल ड्राफ्ट पर कैबिनेट की मुहर

गुरुवार को यूपीए सरकर के कैबिनेट मंत्रियों ने बैठक कर सरकार के नुमाइंदों द्वारा तैयार किये गये लोकपाल बिल ड्राफ्ट पर मुहर लगा दी। यानी टीम अन्ना के बिल को सरकार ने साफ तौर पर नकार दिया है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब मॉनसून सत्र में यह बिल सदन में रखा जायेगा। सरकार का कहना है कि पहले जो ड्राफ्ट तैयार किया गया था, उसमें थोड़ा परिवर्तन किये जाने के बाद इसे मंजूरी दी गई है, लिहाजा विवाद उठने की संभावना कम है।
खैर जो भी हो, कैबिनेट की मुहर के बाद टीम अन्ना में खलबली जरूर मच गई है। फिलहाल अभी तक अन्ना ने अपने अनशन पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर उनके पिछले बयानों पर जायें तो उन्होंने कहा था कि यदि उनकी टीम द्वारा बिल स्वीकार नहीं किया गया तो वो 16 अगस्त से फिर से अनशन करेंगे।
इस मुद्दे पर अब लगातर प्रतिक्रियाएं आती रहेंगी, बने रहिये वनइंडिया के साथ। पढ़ें- देश की बड़ी खबरें।












Click it and Unblock the Notifications