आरबीआई गर्वनर सुब्बाराव का नाम भी आया 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में

पिछले 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद बेहुरा ने कहा कि इस मामले में उनका कोई दोष नहीं है। मैंने सिर्फ सरकार की नीतियों को लागू किया था। बेहुरा के सुब्बाराव पर लगाए गए इस आरोप से पहले पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री पी चिदंबरम के अलावा अटार्नी जनरल जी ई वाहनवती का नाम लिया था।
बेहुरा ने कहा कि अगर इस मामले में आरबीआई गवर्नर डी सुब्बाराव आरोपी नहीं हैं तो उनके खिलाफ भी मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए। अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए जाने के विरोध में बेहुरा ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओ पी सैनी से कहा कि सुब्बाराव ने 2 जी लाइसेंस के लिए 1659 करोड़ रुपये के प्रवेश शुल्क में बदलाव के खिलाफ फैसला किया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस बैठक में तत्कालीन वित्तमंत्री पी चिदंबरम भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications