बसपा का एक और विधायक सपा में शामिल

Azam Khan, Mulayam Singh
लखनऊ। प्रदेश में बसपा की गिरती साख के बीच अम्बेडकरनगर के जलालपुर से विधायक शेर बहादुर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। श्री सिंह ने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। हालांकि अभी तक इस नये समीकरण की वजह का खुलासा नहीं हुआ लेकिन यह जरूर कहा गया कि पार्टी की छवि खराब होने से आहत श्री सिंह ने पार्टी से किनारा किया है।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ बहुजन समाज पार्टी उस वक्त करारा झटका लगा जब अंबेडकरनगर के जलालपुर से पार्टी विधायक शेर बहादुर सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। शेर बहादुर सिंह का स्वागत करने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल यादव की मौजूदगी में शेर बहादुर को सपा की सदस्यता दिलायी गयी।

सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शेर बहादुर के सपा में शामिल होने के बाद अब उनकी ताकत और बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि बसपा भ्रष्टाचारियों की पार्टी रह गयी है तथा आने वाले समय में जो भी अच्छे व्यक्ति होंगे वह बसपा का साथ छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि बसपा में तानाशाही रवैया चलता है। श्री सिंह बसपा के दूसरे विधायक हैं, जिन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ जाने का निर्णय लिया।

इससे पहले बाराबंकी के मसौली से विधायक फरीद महफूज किदवई बसपा छोड़ सपा में शामिल हुये थे। इस अवसर पर मुरादाबाद से पूर्व विधायक राजीव चन्ना, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय वीर सिंह यादव, बिजनौर के नजीबाबाद ब्लाक प्रमुख अबरार आलम समेत अन्य कई नेताओं ने भी बसपा छोड़ी और सपा में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+