उत्तर प्रदेश: देवर ने की विधवा भाभी और दो भतीजों की गोली मारकर हत्या

सूत्रों की मानें तो जमीनी लालच के चलते रिश्तों का खून बहाने की यह सनसनीखेज वारदात यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर इलाके में हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंसूरपुर इलाके के सौंटा गांव निवासी दानपाल ने अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से कल देर रात अपनी भाभी 35 वर्षीय बबीता और दो भतीजों 12 वर्षीय विक्रांत तथा 9 वर्षीय विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बबीता के पति तिलक प्रकाश की कुछ दिन पूर्व ही मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद ही दानपाल ने उसके हिस्से की जमीन भी हड़पने की साजिश बनाई और भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बना डाली। रविवार की देर रात उसने अपने एक साथी को पैसों का लालच दिया और उसे लेकर घर आ गया। देर रात तक दोनों ने शराब पी और फिर दानपाल की पत्नी और दोनों ने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम लिये भेजते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications