राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पास है 2.49 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति

आज ही अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाली राष्ट्रपति ने अपनी वेबसाइट www.presidentofindia.nic.in पर लगभग 83.83 लाख रुपये की अचल संपत्ति और लगभग 1.66 करोड़ रुपये की अपनी चल संपत्ति का विवरण दिया है । मालूम हो कि इन दिनों दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर गईं प्रतिभा का आज का दिन सामान्य दिनों की तरह बीता ।
उन्होंने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्युंग बैक के साथ बैठक के अलावा कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए । इसके बाद उन्होंने वहां नोबल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्ति को पुष्पांजलि अर्पित की । इस मूर्ति का अनावरण मई में दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गईं लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications