यूपी में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी कैटरीना!

दरअसल पिछले दिनों कैटरीना कैफ ने अपनी तुलना कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से की थी और कहा था कि वो भी राहुल गांधी की तरह हॉफ इंडियन है। क्योंकि उनकी तरह राहुल के पिता भी इंडियन थे और मां विदेशी हैं तो जब उन पर अंगुलिया नहीं उठती तो फिर मुझे ही क्यों भारतीय मानने से इंकार किया जाता है, जिसके बाद देश में एक भूचाल सा आ गया था। जिसके बद कैटरीना ने तुरंत राहुल और कांग्रेस पार्टी से माफी मांग ली थी।
बस इसी बात से भाजपा कैटरीना पर फिदा हो गयी है, वो कैट की बेबाकी से ताऱीफ कर रही है। ' मिड डे ' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष राज के. पुरोहित ने कहा है कि पार्टी कोशिश कर रही है कि कैटरीना यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों और मुंबई के नगर पालिका चुनावों में भाजपा का प्रचार करें। शाही ने कैट की माफी पर कहा कि ये गलत कहा जा रहा है कि उन्होंने माफी मांगी बल्कि उन्होंने तो ये कहा था कि वो किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती हैं, इसके लिए माफी मांगती हैं। शाही ने कैटरीना के बयान को सटीक बताया।
;











Click it and Unblock the Notifications