कैश फॉर वोट: रेवती रमन से पूछताछ खत्म, अब अर्गल का नंबर

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस उपायुक्त अशोक चांद के नेतृत्व में रेवती रमन से लगभग 90 मिनट तक पूछताछ की। अब अशोक अर्गल से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इस मामले में पूछताछ का सामना करने वाले अर्गल पांचवें व्यक्ति होंगे।
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले से सांसद रेवती रमन ने पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पुलिस को वही बताया जो उन्होंने इस मामले की जांच कर रही संसदीय समिति को बताया था। मामला अब हाई कोर्ट के सामने है। जल्उद ही पूरे मामले की पीछे की साजिश का खुलासा होगा।












Click it and Unblock the Notifications