दारुल उलूम के कुलपति पद से हटाये गये वस्तानवी, नोमानी नये वीसी

वस्तानवी की जगह कार्यवाहक कुलपति मौलाना अबुल कासिम नोमानी को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित देवबंद विश्वविद्यालय के नये मुखिया नोमानी होंगे। बैठक के बाद नोमानी मीडिया से मुखातिब हुए और बोले कि मजलिस-ए-शूरा के इस फैसले को कोई टाल नहीं सकता।
उधर बैठक के फैसले से वस्तानवी कतई इत्तेफाख नहीं रखते। उन्होंने कहा कि वो पद से इस्तीफा नहीं देंगे। बैठक में चार लोग मेरे समर्थन में थे, लिहाजा मैं कहीं ना कहीं सही हूं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पेश की गई रिपोर्ट पूरी नहीं है। अधूरी रिपोर्ट के आधार पर इस फैसले को वो नहीं मानते। उन्होंने कहा कि देवबंद के छात्र उनके खिलाफ नहीं हैं।
गौरतलब है कि 10 जनवरी को वस्तानवी को वाइस चांसलन नियुक्त किया गया था। उसके ठीक अगले ही महीने उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि गुजरात के मुसलमानों को 2002 के दंगों को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहिये, उन्होंने मोदी की तारीफ भी की थी, लेकिन उन्हें क्लीन चिट देने से साफ इंकार किया था। तब से यह विवाद चल रहा था जिस पर एक समिति का गठन किया गया था। उस समिति ने आज अपना फैसला सुनाया।












Click it and Unblock the Notifications