दिल्‍ली: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्‍या

Delhi: youth kidnapped and murdered her girlfriend for demanding marry
दिल्‍ली। उत्‍तरी दिल्‍ली के कच्‍ची खजुरी इलाके में एक शख्‍स ने अपनी प्रेमिका को पहले अगवा किया फिर उसकी जान ले ली। प्रमिका उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। उसने यह धमकी भी दी थी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह अपने घरवालों को इसके बारे में बता देगी। इससे घबराए प्रेमी ने पहले लड़की को अगवा कर लिया और फिर उसकी हत्‍या कर दी। हत्‍या का मामला लगभग घटना के एक महीने बाद खुला है। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी मोहम्‍मद गुलफाम ने बताया कि उसके और उसकी प्रमिका के बीच पिछले 8 महीने से प्रेम-संबंध थे। दोनों कुछ समय पहले अजमेर शरीफ भी गए थे। लड़की घर से बहुत गरीब थी। उसका पिता मजदूरी करता था। प्रमिका ने उससे शादी करने के लिए कहा। इस पर अपनी मजबूरी जताते हुए गुलफाम ने शादी से इंकार कर दिया। गुलफाम ने बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। उसकी प्रेमिका ने उसे धमकी दी थी कि वह शादी के दिन उसके घर पहुंचकर अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में सबको बता देगी। इसके बाद गुलफाम ने उसकी हत्‍या करने का मास्‍टर प्‍लान बना लिया।

गुलफाम ने अपनी प्रेमिका से शादी का वादा किया और उसे अपने साथ हापुड़ ले गया। उसने अपनी प्रेमिका से कहा था कि उसकी एक आंटी उनकी शादी कर देंगी। इसके बाद वह उसे गाजियाबाद के एक गांव में ले गया। जहां गन्‍ने के एक खेत में ले जाकर उसने चाकू से उसका गला रेतकर उसकी हत्‍या कर दी। इसके बाद उसी रात गुलफाम दिल्‍ली वापस आ गया।

इसके बाद पीडि़ता की मां ने दिल्‍ली में लड़की के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ में यह पता चला कि पीडि़त लड़की को आखिरी बार गुलफाम के साथ देखा गया था। लड़की पिछले एक महीने से गायब थी। पुलिस ने इस आधार पर गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुल्‍म कुबूल लिया। अब उसके खिलाफ गाजियाबाद थाने में हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+