राहुल ने फिर कहा यूपी में दलालों की सरकार

Rahul Gandhi again says Dalaals running Uttar Pradesh Government
लखनऊ। कांग्रेस की युवाओं को पार्टी से जोडऩे की मुहिम की शुरूआत करते हुए पार्टी महासचिव राहुल गांधी पूर्वांचल के युवाओं से मिले। उन्होंने कांग्रेस को युवाओं का सच्चा हितैषी बताया और उन्हें सामने प्रदेश सरकार की खामियां गिनायी। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए एक बार फिर यूपी सरकार में दलालों की बात दोहरायी।

राहुल ने अपने पूर्वांचल दौरे के दौरान मायावती पर जमकर हमला बोला। युवाओं के समक्ष सरकार की खामियां रखते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसी सरकार है जो किसानों की जमीन जबरन कब्जा करके बड़े भवन निर्माताओं को बेचती है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन आपात उपबंध के नाम पर हथियाई जा रही है और उसे भवन निर्माताओं को बेचा जा रहा है।

राहुल ने कहा कि विकास के अलावा खेती की जमीन इस तरह के काम के लिये नहीं ली जानी चाहिये लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा ही कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सरकार घोटालों और विवादों से घिरी हुई है। परिवार कल्याण विभाग में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ और इसी को लेकर मु य चिकित्सा अधिकारियों की हत्या तक की गयी।

अब न्यायालय के डर से इसकी केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच के आदेश दिये गये हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी युवा कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम करने को कहा ताकि पार्टी की जनता के बीच अच्छी छवि बने। उन्होंने नसीहत दी कि जमीनी स्तर पर ही काम करके आगे बढ़ा जा सकता है। गांधी ने युवा कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याएं दूर करने के लिये काम करने की अपील की और कहा कि आम जनता का विश्वास ऐसे ही हासिल किया जा सकता है।

कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिये जुट जाने का आहवान किया और कहा कि जनता कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है। अब कार्यकर्ताओं को अपने काम पर खरा उतरना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+