सियाचीन: बंकर में लगी भयंकर आग, दो लेफ्टिनेंट ऑफिसर जिंदा जले

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात फाइबर ग्लास के बने एक बंकर में अचानक आग लग गया। जब तक मौके पर मौजूद जवान कुछ समझ पाते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। बंकर के अंदर सेना के दो अधिकारी मोजूद थे। दोनों लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी थी। दोनों अधिकारी बुरी तरह से जल गये और उनकी मौके पर मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो दोनों सैन्य अधिकारियों को बंकर से निकालने के लिये सेना के चार जवान जान की परवाह किये बिना ही आग में कूद गये मगर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके। चारों जवान भी बुरी तरह से जख्ती हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक जख्मी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications