कैश फॉर वोट: अमर सिंह से पूछताछ खत्‍म, क्राइम ब्रांच से बाहर आये

Cash-for-votes : Crime Branch ends questioning Amar Singh not arrested
नई दिल्ली। जिस बात की मीडिया में खास तौर कयास बाजी चल रही थी कि कैश फार वोट कांड में पूछताछ के बाद सपा के पूर्व नेता और रा्ज्यसभा सांसद अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आपको बता दें कि केवल वनइंडिया ने कहा था कि अमर सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार नहीं किया जाएगा और हुआ भी ऐसा ही।

अमर सिंह से दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के अफसरों ने तीन घंटे तक पूछताछ के बाद घर जाने की अनुमति दे दी। वे क्राइम ब्रांच से बाहर निकल गए हैं और वे अपने घर पहुंचने वाले हैं। अमर सिंह ने क्राइम ब्रांच के बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से भी कोई बात चीत नहीं की। अब माना जा रहा है कि अमर सिंह शाम के वक्त इस बाबत कुछ बोलेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस कांड में उन्होंने अपनी सफाई पेश की और कहा कि वे इस कांड के बारे में कुछ भी नहीं जानते।

गौरतलब है कि कैश फार वोट मामले में सपा के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद आज ठीक 10.45 बजे दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच आफिस पहुंचे। जहां अमर सिंह से पुलिस ने बारह सवालों के जवाब मांगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्य रूप से जो सवाल अमर सिंह से किए गए उसमें पहला प्रश्न फोन नंबर को लेकर था। पुलिस यह जानना चाहती थी कि यह फोन नंबर किसका है और किसने इस नबंर से बात की थी। पुलिस ने अमर सिंह से यह भी जानना चाहा है कि क्या पैसों को लेनदेन में इस नबंर का प्रयोग हुआ या इस नंबर का पैसों के लेनदेन में क्या संबंध हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+