दिल्ली में साढ़े बारह लाख की लूट
दिल्ली।
लक्ष्मी नगर के जगतराम पार्क इलाके में बदमाशों ने एक ज्लेवरी शॉप लूट लिया। बदमाश 12 लाख रुपये की ज्वेलरी और 55 हजार रुपये कैश लेकर भाग गए। लूटपाट का विरोध करने पर ज्वेलर्स को बदमाशों ने पिस्टल की बट और चाकुओं से सिर पर कई वार भी किए। तपन कुमार (35) पत्नी गौरी और बेटे के साथ जे ब्लॉक लक्ष्मी नगर में रहते हैं। तपन जगतराम पार्क एन-38 में भारती ज्वेलर्स के नाम से शॉप चलाते है। id="toptextpromo">दोपहर
करीब दो बजे वह दुकान पर अकेले बैठे थे। तभी दो लड़के दुकान पर आए। उन्होंने दुकान के माल के बारे में पूछा। तपन के मना करने पर साथ में आए एक अन्य बदमाश ने पिस्टल की बट और चाकुओं से ज्वैलर्स के पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने तपन से आलमारी खोलने को कहा। तपन के लॉक खोलते ही तीनों दस मिनट तक दुकान में लूटपाट करने के बाद पैदल ही भाग निकले। जाते-जाते बदमाश तपन का मोबाइल भी ले गए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>तपन
ने बताया कि दुकान में करीब 17 तोला से ज्यादा सोना, पांच लाख से ज्यादा का हीरा, जवाहरात व पत्थर के अलावा डेढ़ किलो चांदी और 55 हजार कैश था। वह सभी बदमाश अपने साथ ले गए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूट की साजिश को योजना के तहत अंजाम दिया गया है। लूट दोपहर के वक्त हुई जब यहां की ज्यादातर दुकानें लंच समय होने के चलते बंद रहती है। गली में एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस को भरोसा है इससे बदमाश आसानी से पकड़ लिए जाएंगे।











Click it and Unblock the Notifications