दिल्ली: दौड़ती लिमोजिन में मनाइए पार्टी

अगर आपको इस कार में पार्टी करनी है या दुल्हन लानी है तो एक दिन के लिए 75 हजार रुपये से एक लाख रुपये खर्च करने होंगे। कार की कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है हॉलीवुड में लिमोजिन कार में पार्टी अब फैशन और स्टाइल बन चुका है। देश में शादी-पार्टी पर अच्छी खासी रकम खर्च करने वालों की कमी नहीं है, इसलिए यहां इस कार का इस्तेमाल बर्थडे पार्टी या शादी में दुल्हन लाने के लिए अधिक होने की संभावना है। एक कार रजिस्टर होने के बाद अभी दो-तीन कार और लाने की योजना है। अभी तक मर्सडीज मिल जाती है तो उसमें न तो इतने अधिक लोग एक साथ बैठ सकते हैं और न ही उसमें बार, एलसीडी या प्राइवेसी के लिए पॉयलट का अलग केबिन होता है।












Click it and Unblock the Notifications