कांग्रेस का सच लाने के लिए भाजपा ने करवाया था स्टिंग आप्रेशन

नई दिल्ली। नोट के बदले वोट के मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। जहां कल तक सुहैल हिंदुस्तानी ने इस प्रकरण के पीछे अमर सिंह को मास्टर माइंड बताया था वहीं इस मामले में एक और हैरत अंगेज लेकिन रोचक तथ्य सामने आया है। खबर आ रही है कि नोट के बदले वोट मामले की जानकारी बीजेपी के कुछ सांसदो को भी थी।

ये कहना है कि बीजेपी के पूर्व नेता और लाल कृष्ण आडवाणी के बेहद करीबी सुधींद्र कुलकर्णी का। जिन्होंने स्टार न्यूज से बात करते हुए ये हैरतअंगेज सच जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अमर सिंह तो इस पूरे प्रकरण के रचानकार थे लेकिन इस मामले में कुछ भाजपा के सांसदों को भी जानकारी थी, जिसके कारण स्टिंग आप्रेशन कराया गया। लेकिन भाजपा सांसदो ने पैसे नहीं लिये, उनका मकसद केवल सरकार का सच सामने लाने को था, अगर इसके लिए हमें गिरफ्तार भी होना पड़े तो भी कोई गम नहीं।

बीजेपी के स्टिंग ऑप्रेशन का मकसद सिर्फ इतना था कि हम सरकार का सच सामने ला पायें कि सत्ता लोभ में सरकार कितेन नीचे तक जा सकती है। कुलकर्णी ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन कराने का फैसला बीजेपी की सहमति के बाद हुआ था।

मालूम हो कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को लेकर 22 जुलाई, 2008 को लाए गए विश्वास मत से पहले भाजपा के तीन सांसदों ने नोटों की गड्डियां संसद में लहराई थीं. उनका कहना था कि कांग्रेस ने सरकार बचाने के लिए पैसे बांटे हैं और सांसदो को खरीदने की कोशिश की है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+