उत्‍तर प्रदेश: मिस्ड कॉल से शुरू हुए प्रेम ने युवक को पहुंचाया जेल

Uttar Pradesh: Youth stabs woman, mother over love affair
लखनऊ। एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम की दस्तान जानलेवा हमले तक पहुंच गयी। इलाहाबाद के रहने वाले एक युवक को मिस्ड कॉल आयी। उसने जब कॉल करने वाले को जानने का प्रयास किया तो दूसरी ओर लड़की की आवाज आयी। यहीं से शुरू हो गयी एक प्रेम की दास्तान जो प्रेमिका की जान लेने के प्रयास के साथ समाप्त हुई। फिलहाल प्रेमी पुलिस हिरासत में है जबकि घायल प्रेमिका अपना इलाज करा रही है।

युवती से प्रेम करने वाले राहुल ने प्रेम में नाकाम होने पर अपनी बुआ के लड़के के साथ मिलकर राजधानी के वजीरगंज इलाके में रहने वाली अपनी प्रेमिका और उसकी मां को घर में घुसकर चाकू मार कर घायल कर दिया। मां-बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवती की मां को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हमलावर युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार वजीरगंज के बिरहाना निवासी सावित्री देवी की बेटी का बीते एक वर्ष से इलाहाबाद निवासी राहुल कुमार से टेलीफोन पर बातचीत सिलसिला शुरू हुआ। बातचीत बढ़ते-बढ़ते प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गयी। राहुल अपनी प्रेमिका के घर आने-जाने लगा। राहुल ने चंद दिनों पहले प्रेमिका से शादी की बात कही। शादी की बात पर प्रेमिका ने इंकार कर दिया। राहुल को प्रेमिका की यह बात नागवार गुजर गई। राहुल अपनी बुआ के लड़के बबलू के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा। उसने प्रेमिका और उसकी मां से शादी के लिए बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल सावित्री देवी के बीच विवाद हो गया।

इस पर गुस्साए राहुल और बब्लू ने चाकू निकाला और अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर हमला कर दिया। चाकू युवती के होंठ और उसकी मां सावित्री देवी के गले पर लगी। मां बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने जब मां बेटी की चीखने की आवाज से सुनी तो लोग एकत्र हो गए। उन्होंने देखा की दो लड़के मां बेटी का मार रहे हैं इस पर लोगों ने दोनों को पकडऩे का प्रयास किया। लोगों ने राहुल को तो पकड़ लिया लेकिन बबलू बच निकलने में कामयाब हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

दोनों घायल मां-बेटी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि सावित्री देवी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना के मामले में युवती के भाई जीतेन्द्र कुमार ने राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+