संसद नोट कांड में अमर सिंह हो सकते हैं गिरफ्तार

संजीव सक्सेना के बारे में अमर सिंह ने कहा था कि उसका उनसे कोई संबंध नहीं था। जिन बीजेपी के सांसदों को पैसा दिया गया था उनमें से एक फगन सिंह ने कहा है कि जिस दिन विश्वास मत के दौरान संसद में नोट लहराए गए थे वे उस दिन अमर सिंह के घर गए थे। यहां यह बात भी सामने आई थी कि संजीव सक्सेना अमर सिंह का सचिव ही था। इसके बाद संजीव सक्सेना उनसे फोन पर संपर्क में थी।
दिल्ली पुलिस इस मामले में अब नोट फहराने वाले सांसद अशोक अर्गल से भी पूछताछ कर सकती है। इन बयानों के आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अमर सिंह से पूछताछ के लिए उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। अमर सिंह की गिरफ्तारी के आधार पर दिल्ली पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि 22 जुलाई 2008 को संसद में हुए संसद नोट कांड के लिए फंडिंग किसने की थी।
अभी तक इस मामले में जितनी भी गिरफ्तारी और पुलिस को जो भी सुराग मिले हैं उसके आधार पर अमर सिंह मुश्किलों में आ गए हैं। गिरफ्तार किए गए संजीव सक्सेना इस पूरे मामले की मजबूत कड़ी है। इसके बाद बीजेपी सांसदों ने अमर सिंह के घर जाने की बात कबूल कर उन पर शक और गहरा कर दिया है। हाल ही में सीडी कांड से फंसे अमर सिंह लग रहा है इस मामले में उलझ ही जाएंगे। संसद नोट कांड में दिल्ली पुलिस कोर्ट की फटकार के बाद जागी है और इस मामले की कार्रवाई तेज करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications