हाई कोर्ट ने रद्द की पतवाड़ी आवंटन, किसानों की बल्ले-बल्ले

जैसे ही हाई कोर्ट का फैसला आया गांव के कुछ बुजुर्ग लोगों की आखें नम हो गईं। कुछ लोगों ने तो भगवान के सामने खड़े होकर प्रर्थना की और उन्हें धन्यवाद दिया। गांव के लोगों का कहना है कि कोर्ट ने हम गरीबों की सुन ली और हमारे बच्चों के भविष्य को बर्बाद होने से बचा लिया। गांव के किसानों का कहना है कि सरकार ने जबरन उनकी जमीन छीनी थी लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें न्याय दिलाकर बता दिया कि गरीबों की सुनने वाला भी कोई है।
आपको बताते चलें कि हाई कोर्ट में बिल्डरों ने यह दलील दी थी कि उन लोगों ने जमीन पर कब्जा ले लिया है। उन्होंने इस बात को भी कोर्ट के सामने रखा कि अधिगृहित भूमी पर व्यापक रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद पटवारी गांव के किसानों ने भी याचिका पेश की और सुनावाई में फैसला उनके तरफ रहा। पढ़ें- उत्तर प्रदेश की खबरें












Click it and Unblock the Notifications