किसानों के बाद अब दलितों की ओर बढ़ेंगे राहुल

वाराणसी में राहुल युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। इस दौरान वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और अन्य क्षेत्रों का दौरा भी करेंगें। राहुल के पूर्वांचल आने की खबर सुनने के साथ ही पूर्वांचल के कई लोग राहुल का इंतजार कर रहे हैं। ज्ञात हो कि पूर्वांचल में इन दिनों दिमागी बुखार का प्रकोप हैं ऐसे में लोग राहुल से आस लगाए बैठे हैं कि हो सकता है कि उनके आने से क्षेत्र के हालातों में कोई बदलाव हो।
उधर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन का काम जारी है। उनका कहना है कि पार्टी जल्द ही सौ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। डा.जोशी ने कहा कि लगभग सभी उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस का ध्यान अब दलित वर्ग की ओर हैं और आगामी 13 अगस्त को मंझनपुर, कौशाम्बी व 20 अगस्त को लखनऊ और तीन सितम्बर को आगरा में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सम्मेलन कर दलितों को आकर्षित करने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications