दिल्ली: महिला को मिलेगा 10 लाख हर्जाना

न्यू मुस्तफाबाद निवासी शाइंदा उर्फ नीशी यमुना विहार इलाके में 27 अक्टूबर 2007 को सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे के समय वह अपने मित्र के मोटरसाईकिल पर घर आ रही थी। रोड नंबर 66 पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी और उसकी बाइक गिर पड़ी। इससे नीशी के सिर,बाईं आंख व बाकी शरीर पर चोटें लगी थीं। पीड़िता को जीटीबी, इहबास व एम्स के राजेंद्र प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में इलाज करवाया।
पीड़िता का आरोप था कि एक्सीडेंट एक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल के कारण हुआ। इस हादसे में उसकी आंख की रोशनी पूरी तरह जाती रही। पीड़िता ने बाइक चालक नरेश कुमार, मालिक शब्बीर व ओरिएंटल बीमा कंपनी पर 31 मार्च 2008 को 30 लाख रुपये मुआवजे का दावा ठोका था। इसके मद्देनजर अदालत ने अदालत ने पीड़ित को मुआवजा देने का आदेश बीमा कंपनी को दिया है।












Click it and Unblock the Notifications