दिल्ली: इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत

जहां पर डॉक्टर ने कुछ इंजेक्शन लिखे, जो जयकिशन बाहर से खरीद कर ले आए। दो इंजेक्शन लगने के बाद दिशा को पसीना निकलने लगा। दिशा ने अपने पति से पीने से लिए कोल्ड ड्रिंक मंगाई, जब वह लेकर आए तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण उसकी मौत हुई।
दिशा की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। बाद में इंजेक्शन को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टरों के एक पैनल की व्यवस्था की जा रही है।
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता लग पाएगी। दूसरी तरफ आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अस्पताल के डॉक्टर रुपम अरोड़ा का कहना है कि दिशा की मौत का हम सबको भी गहरा दुख है। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन हमें सफलता नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications