786 नंबर देख दिया धमाके करने के लिए 2 करोड़ का ऑफर

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑडर बृजलाल ने बताया कि मेरठ के इस्माइल नगर के रहने वाले हाशिम इलामी को 13 जुलाई की रात ईरान से तीन बार फोन आया था। इरान से फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा था कि शहर में दंगा फैलाना है और अगर तुम बम रख दोगे तो तुम्हें 2 करोड़ रुपये दिये जायेंगे। हाशिम ने पुलिस को बताया कि 15 मीनट के अंतराल पर तीन फोन आये और तीनों अलग-अलग नम्बर से आये थे।
हाशिम ने पुलिस को आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि हो सकता है कि उन लोगों ने मुझे दंगा फैलाने और बम प्लांट करने के लिये इसलिए चुना हो क्योंकि मेरे मोबाइल का आखिरी नंबर 786 है। गौरतलब है कि इस्लाम धर्म में 786 नंबर को शुभ माना जाता है। बृजलाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती छानबीन से पता चला है कि फोन कॉल ईरान से शुरू हुआ और सब्सक्राइबर तक एक प्राइवेट ऑपरेटर के जरिए पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications