शीला दीक्षित के घर के सामने बना बिजली घर स्वाहा

सूत्रो ने बताया कि रविवार को तीन बजे के करीब मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित बिजलीघर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही तेज धमाका हुआ और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मुख्यमंत्री का घर पास में होने की वजह से मौके पर कई आला पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। दमकल की छह गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने से एक ट्रांसफार्मर जल गया। इस वजह से मोती लाल नेहरू रोड, अशोक रोड और फिरोजशाह रोड सहित आसपास के इलाकों में करीब सवा घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।












Click it and Unblock the Notifications