हद हो गई, दिल्‍ली के थाने में ठगी

Police
नई दिल्ली। एक नकली पुलिस इंस्पेक्टर ने दरियागंज थाने में नीलामी की कार दिलाने के नाम पर एक फल बेचनेवाले से करीब सवा लाख रुपये ठग लिये। हैरत की बात है कि कोई नकली पुलिस वाला बन थाने पहुंचकर करीब दो घंटे तक रौब गांठता रहा और ठगी कर फरार हो गया।

जहांगीरपुरी निवासी मोहर्रम अली आजादपुर मंडी में फलों के व्यापारी हैं। 20 जून को उनकी दुकान पर एक पुलिस वाला आया। वह वर्दी में था और वर्दी पर दो स्टार लगे हुए थे। साथ ही नेम प्लेट पर नीरज मिश्रा लिखा हुआ था। उसने बताया कि दिल्ली पुलिस गाड़ियों की नीलामी करती है। वह उसे एक स्कारपियो कार दिला देगा। जिसकी कीमत सिर्फ एक लाख 11 हजार रुपये होगी और यह ओल्ड पुलिस लाइन से मिलेगी। उसके बाद उसने तीन हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि वह आरसी बनवा देगा।

मोहर्रम अली के मुताबिक 10 जुलाई को उसने फोन करके कहा कि रुपये का इंतजाम कर लेना। अगले दिन वह उन लोगों को लेकर दरियागंज थाने पहुंचा और रुपये लेने के बाद उन्हें रसीद लेकर आने की बात कही। वह दो घंटे तक रौब दिखाता रहा। इसी बीच वह कथित पुलिस वाला गायब हो गया। इंतजार करने के बाद जब उसके बाबत पूछताछ की तो उस नाम का कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं होने की बात कही गई। फिर उन लोगों ने उसके बताए अनुसार पहाड़गंज में भी पता किया लेकिन वहां भी उस नाम का कोई सब इंस्पेक्टर नहीं है।

उसके बाद मोहर्रम अली ने इस बाबत दरियागंज में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी कहने से बच रहें है। लेकिन अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि वह कोई पुलिस का सब इंस्पेक्टर नहीं है बल्कि एक ठग है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+