सीएमओ हत्या में नाम आने से पहले ही कुशवाहा से माया ने किया किनारा!
मायावती जिस प्रकार कुशवाहा से किनारा कर रही है उससे यह पता चला है कि आने वाले दिन उनके लिए बेहद खराब होंगे। मायावाती के अगले शिकार हैं अनन्त कुमार मिश्रा जिन्हें पहले ही उनके पद से हटाया जा चुका है।
दो सीमओ व एक डिप्टी सीएमओ की हत्या के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई माया सरकार के किसी मंत्री पर उंगली उठाया उससे पहले ही मायावती ऐसे आरोपी मंत्रियों को अपने से दूर करने का मन बना चुकी हैं। ऑपरेश क्लीन के तहत अब मायावती ने दोनों मंत्रियों को उनके पद से हटाने के साथ कई अन्य सुविधाएं भी छीन ली हैं।
मायावती ने उनसे महासचिव पद भी ले लिया। सूत्रों की माने तो बीएसपी सुप्रीमों ने निर्देश दिया कि जो भी सरकारी होर्डिंग लगी हैं और उनमें से बाबू सिंह कुशवाहा की फोटो को हटा दिया जाए। मायावती के ये निर्देश श्री कुशवाहा ही नहीं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा पर भी लागू हो गयी है।
यह सब एक दिन में नहीं बदला इसका ताना बाना अक्टूबर माह से बुना जा रहा है जब सीएमओ परिवार कल्याण रहे डा विनोद आर्या की हत्या की गयी थी। एनआरएचएम के 3000 करोड़ के बजट की बंदरबाट होने में जो भी रोड़ा बना उसे रास्ते से हटा दिया गया इस क्रम में दूसरे सीएमओ डा बीपी सिंह की भी हत्या करा दी गयी।
डा सिंह की हत्या का आरोप लगा डिप्टी सीएमओ डा वाईएस सचान पर लेकिन जेल के भीतर डा सचान की हत्या हो गयी। इसके बादतो जैसे राज्य में भूचाल हा गया। मायावती ने अपने मंत्रियों से किनारा कर लिया। संभावना है कि यदि सीबीआई जांच में किसी मंत्री का नाम आ गया तो वह जेल भी जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications